• June 8, 2026 8:07 pm

जिला चिकित्सालय मंडला में किया कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

Share More

9जनवरी 2024 ! उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के हर नागरिक को सहज एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना शासन का लक्ष्य है। सशक्त मध्यप्रदेश के लिए नागरिकों का स्वस्थ होना महत्वपूर्ण है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की हर क्षेत्र में उपलब्धता के प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय मंडला में संपन्न हुए सफल कूल्हा प्रत्यारोपण ऑपरेशन पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों, सहायक स्टाफ एवं प्रशासन को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि हड्डी से संबंधित कठिन उपचार के लिए अब तक जिलेवासियों को नागपुर, जबलपुर व अन्य महानगरों तक जाना पड़ता था। आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से यह सुविधा अब ज़िला चिकित्सालय मंडला में ही मिलने लगी है। जिला चिकित्सालय मंडला में कूल्हा प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी की गई है। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ, चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टॉफ ने मंडला निवासी श्री संतोष झारिया उम्र 35 वर्ष का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण का ऑपरेशन किया है।

सोर्सजनसंपर्क .प्र.


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *