• June 9, 2026 2:56 am

ऊना पहुंचे इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के सिवन, आज ट्रिपल आईटी प्रशिक्षुओं को देंगे डिग्री और मेडल

Share More

15 अक्टूबर 2022 | इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ऊना पहुंच गए हैं। वह शनिवार को ऊना के सलोह स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। वह 130 पासआउट प्रशिक्षुओं को डिग्री और नौ मेडल विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित करेंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. एस. सेल्वकुमार करेंगे।

2018-22 बैच के बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीरियरिंग (सीएसई) के 52 पासआउट प्रशिक्षुओं को डिग्री और तीन को मेडल मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) के 46 पासआउट प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि डिग्री से नवाजेंगे। जबकि तीन को मेडल दिए जाएंगे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के 32 प्रशिक्षुओं को डिग्री और तीन को मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

बीटेक सीएसई में श्वेता गुरमानी को स्वर्ण, अधिराज बिष्ट को रजत, अब्दुल को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। बीटेक ईसीई के आर्यन गुप्ता को स्वर्ण, रितिक शर्मा को रजत और भाव्या अरोड़ा को कांस्य पदक से नवाजा जाएगा। बीटेक आईटी के सिद्धांत गांधी को स्वर्ण, प्रांजल जोशी को रजत और रोशन रंजन प्रसाद को कांस्य पदक से मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे।

पहली बार स्थायी परिसर में होगा दीक्षांत समारोह
ऊना के सलोह स्थित ट्रिपल आईटी परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र ने बीते वीरवार को ऊना के इंदिरा स्टेडियम से किया है। इस परिसर में पहली बार फिजिकली दीक्षांत समारोह करवाया जा रहा है।

डॉ. के. सिवन के बारे में जानें
डॉ. के. सिवन भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं। वह 14 जनवरी 2022 तक सचिव (अंतरिक्ष) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। सिवन को जनवरी 2018 में इसरो का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनकी अध्यक्षता में इसरो ने 22 जुलाई 2019 को चंद्रमा के लिए दूसरा मिशन चंद्रयान-2 लांच किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी हौसलाफजाई कर चुके हैं। वह शुक्रवार शाम को वाई प्लस सिक्योरिटी के बीच ऊना पहुंचे।

सोर्स :-“अमर उजाला”                                          

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *