• June 8, 2026 7:19 am

बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवा से लुढ़केगा पारा, भारी बारिश से इन राज्यों के स्कूलों में छुट्टी

Share More

सार

11 नवंबर 2022 | मौसम विभाग के अनुसार एंटी साइक्लोन यानी प्रति चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदल गया है और उत्तर-पश्चिमी बयार बहने लगी है। इससे देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। कुछ उत्तर पश्चिमी राज्यों में बादल छाए रहने व हल्की वर्षा का भी अनुमान है।

विस्तार

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं कई हिस्सों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की भी खबर है। हवा का रुख बदलने से उत्तर भारत में पारा लुढ़कने लगा है। राजस्थान में वर्षा व ओलावृष्टि से पारा गिरा है। उधर, तमिलनाडु व पुडुचेरी में भारी वर्षा से शिक्षा संस्थानों में छुट्टी का एलान किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार एंटी साइक्लोन यानी प्रति चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदल गया है और उत्तर-पश्चिमी बयार बहने लगी है। इससे देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। कुछ उत्तर पश्चिमी राज्यों में बादल छाए रहने व हल्की वर्षा का भी अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से हवा की दिशा बदली है। अब तक पूर्वी हवाएं चलने से गर्मी का अहसास हो रहा था।

हिमाचल में बर्फबारी से चमकी ठंड
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र लाहौल के रिहायशी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। राज्य का अधिकांश हिस्सा ठंड की चपेट में है। गुरुवार को रोहतांग दर्रा में 60 और कोकसर में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। केलांग, पांगी, भरमौर, किलाड़, कल्पा, कोकसर, सिस्सू में भी बर्फबारी हुई है। 14 नवंबर को फिर मौसम खराब होने के आसार हैं।

लाहौल घाटी और अटल टनल के आसपास गुरुवार सुबह 9:00 बजे तक बर्फबारी हुई। दिन में मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन ने अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर से मशीनरी से बर्फ हटाकर मनाली-केलांग मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। अभी सैलानियों को टनल तक आने की अनुमति नहीं दी है। बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, शिंकुला दर्रा, घेपन पीक, मुंकिला पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर, चंद्रभागा की पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है।

तमिलनाडु के स्कूलों में आज छुट्टी
श्रीलंका तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते तमिलनाडु के कई शहरों में आज स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार केरल में भी कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

डिंडीगुल में भारी वर्षा, स्कूलों में छुट्टी
श्रीलंका के समीप बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी वर्षा हो रही है। इसे देखते हुए डिंडीगुल के जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

सोर्स :-“अमर उजाला “


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *