• June 8, 2026 11:00 pm

मिजोरम के चम्फाई में आया भूकंप, पिछले 24 घंटों में देश में इतनी बार भी कांपी धरती

Share More

10 अप्रैल 2023 |  मिजोरम में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिजोरम में भूकंप आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार भूकंप का केंद्र चम्फाई से 151 किलोमीटर दूर था और जमीन से इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी। वहीं इसका साथ ही आज मिजोरम से हजारों किलोमीटर दूर अफगानिस्तान में भी धरती कांपी है। आज सुबह स्थानीय समय अनुसार 8 बजकर 23 मिनट पर वहां भी भूकंप आया है। ये भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद में आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है।

पिछले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में कापी धरती

गौर करने वाली बात ये है कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई जगह धरती कांपी है। मिजोरम से पहले आज तड़के 2 बजकर 26 मिनट पर निकोबार आयलैंड के चंबेली बे में भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र चंबेली बे से 220 किलोमीटर था और जमीन से 32 किलोमीटर की गहराई पर था। निकोबार में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई थी।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *