• June 7, 2026 10:02 pm

दही संग गुड़ खाने से जड़ से खत्म हो सकती है ये बीमारी, जानें सेहत के लिए इसके खास फायदे

Share More

16 फ़रवरी 2023 | दही-गुड़ (Dahi gud) दोनों  का सेवन अक्सर लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि ये दोनों फूड कॉम्बिनेशन शरीर के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। ये न सिर्फ एनर्जी बूस्टर फूड कॉम्बिनेशन है बल्कि, ये शरीर के कई अंगों के लिए अलग-अलग प्रकार से काम कर सकता है। ये जहां दिमाग के सेल्स को स्वस्थ रखता है वहीं शरीर को ठंडा करने में भी मदद करता है। इसके अलावा भी ये फूड कॉम्बिनेशन शरीर में वात-पित-कफ बैलेंस करने में भी मददगार है। लेकिन, आज हम इन फायदे की बात बाद में करेंगे, पहले उस बीमारी के बारे में जानेंगे जो कि दही के साथ गुड़ खाने से जड़ से खत्म हो जाती है।

दही के साथ गुड़ का सेवन खत्म कर देती है एनीमिया की बीमारी-Dahi Gud for Anemia

एक कटोरी दही में थोड़ा सा गुड़ मिला कर खाने मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है और आपको देर से भूख लगती है। यह शरीर के तापमान को भी बनाए रखता है।  लेकिन, एक खास बात यह है कि दही और गुड़ को एक साथ मिलाकर खाने से एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव होता है। आप रोजाना इनका एक साथ सेवन करते हैं तो हीमोग्लोबिन बढ़ता है और यह ब्लड प्यूरीफायर का भी काम करता है।

दही-गुड़ खाने के खास फायदे-Benefits of dahi gud in hindi

1. मेटाबोलिज्म तेज करता है दही-गुड़

दही और गुड़, दोनों मिल कर मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करते हैं। दरअसल, ये प्रीबायोटिक है जो कि पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इससे खाना तेजी से पचता है और ब्लोटिंग या बदहजमी की समस्या नहीं होती है।

2. हड्डियों के लिए फायदेमंद है दही-गुड़

दही और गुड़ का सेवन हड्डियों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये दोनों मिल कर हड्डियों को मजबूती देते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा दही-गुड़ का सेवन हड्डियों के बीच नमी पैदा करता और गठिया आदि की समस्या से बचाव में मदद करता है। साथ ही ये दोनों मिल कर शरीर को ठंडा रखने और तमाम गतिविधियों को तेजी से कम करने में मदद कर सकते हैं।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *