• June 8, 2026 7:15 am

पिछले साल 14 जुलाई को ED ने किया था गिरफ्तार, अब दिल्ली हाईकोर्ट ने दी राहत

Share More

09 फ़रवरी 2023 | दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को जमानत दे दी है। ED ने अवैध तरीके से फोन टैपिंग और कर्मचारियों के खिलाफ जासूसी के आरोप में 14 जुलाई 2022 को चित्रा रामकृष्ण को गिरफ्तार किया था। अदालत ने 15 नवंबर को इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

2009 और 2017 के बीच फोन टैपिंग का आरोप
ED ने जुलाई में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे और एनएसई के पूर्व प्रमुखों के खिलाफ 2009 और 2017 के बीच कर्मचारियों के फोन टैप करने के आरोप में एनफोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की थी।

चित्रा रामकृष्ण पर हैं गंभीर आरोप
NSE की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण पर भी कई गंभीर आरोप हैं। चित्रा रामकृष्ण अप्रैल 2013 से दिसंबर 2016 तक NSE की MD और CEO थी। गौरतलब है कि चित्रा पर हिमालयन योगी के इशारे पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को चलाने और संवेदनशील जानकारी शेयर करने का आरोप हैं। चित्रा को आनंद सुब्रमण्यन के अपॉइंटमेंट में गड़बड़ी करने और हिमालय योगी को सेंसटिव जानकारी देने और उसके इशारों पर काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

को-लोकेशन स्कैम मामले में CBI ने भी किया था गिरफ्तार
को-लोकेशन स्कैम मामले में पिछले साल सितंबर में CBI ने जमानत दे दी थी। साल 2015 में एक व्हिसलब्लोअर ने मार्केट रेगुलेटर SEBI से को-लोकेशन स्कैम की शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि NSE में सीनियर मैनेजमेंट लेवल पर खूब धांधलेबाजी चल रही है। उसी समय चित्रा का भी नाम सामने आया था।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *