• June 7, 2026 5:04 pm

बिलासपुर शहर से आठ किलोमीटर दूर भारत के गौरवशाली इतिहास का पाठ पढ़ा रही दीवार

Share More

20 अप्रैल 2023 |  हम सभी अपने घर की चारदीवारी बनाते हैं। बड़े छोटे सरकारी और अर्ध सरकारी भवनों की भी दीवारें होती हैं। जिन पर परंपरागत रूप से या तो कुछ लिखा नहीं जाता अथवा यदि रोड पर दीवार है तो एडवर्टाइजमेंट का कब्जा हो जाता है।

लेकिन यदि भवन की दीवारों का उपयोग पुस्तकों के रूप में किया जाए तो वह उल्लेखनीय हो जाता है। सरस्वती शिक्षा संस्थान के संवाद विभाग के संस्कार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर से कोई 08 किलोमीटर दूर कोनी रमतला मार्ग पर एकांत में सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति का भवन प्रेरक सराहनीय अनुकरणीय नवाचार का उदाहरण पेश कर रहा है।

इस भवन को बनाने के बाद अधिकारियों ने यहां की दीवारों को भारत के गौरवशाली इतिहास से जुड़े गणित का ज्ञान देने की दृष्टि से डेंटिंग पेंटिंग कराने का निर्णय लिया। तब से आज तक यह दीवार गणित के क्षेत्र में भारत के गौरवशाली इतिहास की गाथा बताती प्रतीत हो रही है। त्रिकोणमिति रेखा गणित के महत्वपूर्ण पाठ रंग-बिरंगे चित्रों के साथ दीवारों पर उकेरे गए हैं।

समांतर चतुर्भुज, समबाहु चतुर्भुज, विषमबाहु समचतुर्भुज, आयत वर्ग, समलंब चतुर्भुज त्रिकोणमिति के अंतर्गत त्रिभुज के सभी प्रकार विषमबाहु त्रिभुज, न्यूनकोण त्रिभुज, अधिक कोण त्रिभुज, समबाहु त्रिभुज कोण के अंतर्गत सभी प्रकार के कोण न्यून कोण समकोण, अधिक कोण, सरल कोण, पुनरुक्त कोण रेखा गणित के अंतर्गत किरण रेखा, रेखाखंड समांतर रेखाएं तिर्यक रेखाएं, त्रिविमीय गणित के अंतर्गत धन बेलन, शंकु गोला प्रिज्म पिरामिड की जानकारी समतल पृष्ठ को वर्कर सीधी रेखा शीर्ष कोना के आधार पर दी गई है।

सोर्स :-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *