नई दिल्ली 25 मार्च। प्रवर्तन निदेशालय ने सेवा विकास सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने बैंक की शिकायतों और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार की लेखा-परीक्षा के को देखते हुए पुणे पुलिस द्वारा दायर प्राथमिकियों के आधार पर जांच शुरू की है। आरोप है कि व्यापक स्तर की धोखाधड़ी और अनियमितता के कारण सार्वजनिक कोष का दुरुपयोग हुआ जिससे सेवा विकास सहकारी बैंक को 429 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एजेंसी ने बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर मूलचंदानी के करीबी बबलू सोनकर और प्रवर्तन निदेशालय के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने बताया कि बैंक के 92 प्रतिशत से अधिक ऋण खाते एनपीए हो गए जिसके कारण बैंक दिवालिया हो गया है।
(वी के झा)
