• May 9, 2024 6:14 am

भाजपा में प्रवेश उत्सव, कईयों ने थामा दामन, बाेले- खिलाएंगे कमल

अगस्त 7 2023 !  छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रवेश उत्सव जारी है। बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान शिवसेना के युवा नेताओं में जिला महासचिव रायपुर से राहुल सोनवानी ,चंद्रकांत वर्मा, प्रमोद दुबे, त्रिलोकी नाथ यादव,आनंद साहू, खीलेश बंजारे, तामेश्वर मरकाम, खूबचंद मरकाम समेत अन्य युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया।

भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी ,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में सैकड़ों युवाओं ने भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया। इन युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की राष्ट्रवादी, विकासवादी नीतियों से जुड़ने के लिए उत्साह दिखाया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आपका स्वागत है। भाजपा ही देश और छत्तीसगढ़ को कुशल, सक्षम और बेदाग नेतृत्व देकर आगे बढ़ा सकती है। उन्हाेंने भूपेश सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस की धोखेबाजी से खफा हैं और युवाओं को भाजपा पर भरोसा है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए युवाओं को झूठे सपने दिखाए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने कहा कि अब ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगने वाले की खैर नहीं है। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य पर लगा ग्रहण हटने वाला है। तीन महीने बाद छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के रास्ते खुल जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी,भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक नंदे साहू ,देवजी भाई पटेल, वैभव बैस सहित बड़ी संख्या में युवा माैजूद रहे।

सोर्स :-“नईदुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *