• June 9, 2026 6:16 am

गांवों में तेजी से होगा हर घर नल से जल का काम, जल जीवन मिशन के लिए प्रदेश को मिले 403 करोड़

ByPrompt Times

Mar 23, 2023
Share More

23 मार्च 2023 |  प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में हर घर नल से जल की जल जीवन मिशन योजना के लिए जल शक्ति मंत्रालय ने राज्य को 403 करोड़ की तीसरी किश्त जारी कर दी है। इससे मिशन के कार्यों में तेजी आएगी। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 14 लाख 94 हजार 375 घरों में नल से जल पहुंचाने की योजना है।

इसके तहत अभी तक 9 लाख 95 हजार 477 घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। बाकी घरों के लिए भी तेजी से काम चल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत 17 हजार से अधिक छोटी-बड़ी परियोजनाएं बनाई गई हैं, जिनके लिए जल शक्ति मंत्रालय अभी तक दो किश्तों के रूप में करीब 800 करोड़ रुपये पहले ही जारी कर चुका है।

बुधवार को मंत्रालय ने 403 करोड़ 12 लाख 62 हजार रुपये की तीसरी किश्त भी जारी कर दी। इससे मिशन कार्यों में तेजी आएगी। पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह ने बताया कि तीसरी किश्त से इस वित्तीय वर्ष के अलावा आगामी वित्तीय वर्ष में भी कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि इससे कार्यों में तेजी आएगी।

जितना काम होगा, उतना पैसा मिलेगा

जल जीवन मिशन के तहत वैसे तो राज्य में करीब 72 प्रतिशत घरों तक हर घर नल से जल पहुंचाया जा चुका है लेकिन रफ्तार अपेक्षाकृत कम है। केंद्र सरकार का स्पष्ट कहना है कि जितना काम होगा, उसी हिसाब से पैसा जारी होगा। जानकारी के मुताबिक, अगर काम और तेजी से होता तो चौथी किश्त भी मार्च में ही जारी हो सकती थी।

सोर्स :-“अमर उजाला ”                         

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *