• June 9, 2026 12:21 am

वित्त मंत्री ने दी चेतावनी- कर्ज की सीमा नहीं बढ़ी तो बिल नहीं भर पाएगी सरकार

Share More

2 मई 2023 ! अमेरिकी सरकार ने अपनी खर्च करने की सीमा को पार कर लिया है। इसका मतलब ये हुआ कि अमेरिकी सरकार के पास अब अपने बिलों का भुगतान करने और अपने कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं बचे हैं। सोमवार को अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट एल येलन ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर कहा कि कर्ज लेने की सीमा को बढ़ाया नहीं गया तो 1 जून तक सरकार के पास देश चलाने के लिए पैसे खत्म हो जाएंगे। सरकार कैशलेस हो जाएगी।

अमेरिका में कैशलेस होने की तारीख को X डेट यानी खतरे की तारीख कहा जा रहा है। इसकी वजह ये है कि अगर सरकार के पास पैसा नहीं होगा तो पूरे देश में आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ जाएंगी। ऐसे में अगर देश डिफॉल्ट करता है, तो इसके विनाशकारी परिणाम होंगे। सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलेगी, अलग-अलग योजनाओं के तहत चल रहे काम रुक जाएंगे

दरअसल, अमेरिका में सरकार के कर्ज की एक सीमा तय होती है। वो देश चलाने के लिए उससे ज्यादा उधार नहीं ले सकती है। बीते सालों में सरकार को कैशलेस होने से बचाने के लिए ये सीमा कई बार बढ़ी है। अमेरिका की ओर से इस तिमाही में 726 बिलियन डॉलर की राशि उधार लेने का लक्ष्य रखा गया है। यह जनवरी में पेश किए गए अनुमान से 449 बिलियन डॉलर अधिक है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का बजट घाटा बहुत ज्यादा है। इसका मतलब ये हुआ कि सरकार का खर्च उसकी कमाई से कहीं ज्यादा है। इसके चलते उसे अपने कामकाज के लिए कर्ज लेना पड़ता है।अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट के मुताबिक मार्च 2023 में वहां की सरकार का बजट घाटा 30 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। रिसर्च सेंटर PEW के मुताबिक 2022 में अमेरिका की GDP पर 121% का कर्ज था। इससे समझा जा सकता है कि वहां की सरकार अपने खर्चों के लिए किस हद तक कर्ज पर निर्भर करती है।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *