• June 7, 2026 5:29 pm

दंतेवाड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 175 नग सागौन लकड़ी जब्त

Share More

दंतेवाड़ा। जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन की भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की है। दंतेवाड़ा वन परिक्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान लकड़ी माफियाओं के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर 175 नग सागौन चिरान फारा बरामद किया गया, जिसकी कुल मात्रा 3.351 घन मीटर बताई जा रही है। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़मिरी इलाके में तस्करों ने अवैध सागौन लकड़ी छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर डीएफओ रंगानाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सोहन लाल वर्मा, जे.पी. मिश्रा, संतोष नाग, लक्ष्मीनारायण नागे और परिसर रक्षक कोमल राम साहू सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। टीम ने गढ़मिरी निवासी कोसा और भीमा के अलग-अलग ठिकानों पर अचानक दबिश दी, जहां से सागौन की लकड़ी बरामद की गई। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15455/02 और 15455/03 दर्ज कर लिया है। डीएफओ ने कहा कि बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *