• May 15, 2024 7:23 am

वन मंत्री अकबर ने एक करोड़ 22 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन किया

10 फरवरी 2022। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा में एक करोड़ 22 लाख की लागत से निर्माण होने वाले नाला निर्माण का भूमिपूजन किया।

रायपुर, 09 फरवरी 2022 : वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा में एक करोड़ 22 लाख की लागत से निर्माण होने वाले नाला निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने निर्माण का भूमिपूजन कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि वन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा 14वें वित्त मद अंतर्गत आज एक करोड़ 22 लाख की लागत से निर्माण होने वाले ठाकुर देव चौक से रायपुर मार्ग होते हुए गुरुनाला तक आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन किया है। आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन हो जाने से अब रायपुर मार्ग से लेकर बायपास मार्ग तक के नाली के ऊपर बरसात के समय होने वाले परेशानियों से मुक्ति मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग में व्यवसाय कर रहे लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे मंत्री अकबर ने समझा और उनकी मांग को पूरा करते हुए एक करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दिया था और निर्माण किये जाने हेतु शीघ्र किये जाने हेतु निर्देश दिया गया था। निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा कार्यादेश प्रदान कर दिया गया है।

Source;- “क्लिपर28”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *