• June 7, 2026 4:41 am

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, CM साय ने जताया दुख

Share More

रायपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया। वे किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन की जानकारी साझा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…’
उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एक्स पर लिखा – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, आदिवासी समाज के शीर्ष नेता और झारखंड आंदोलन के पुरोधा श्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *