• May 15, 2024 8:34 pm

ड्राई नोज की समस्या से लेकर माइग्रेन तक, जानें नाक में सरसों तेल डालने के 5 फायदे

13 जून 2023 ! नाक में सरसों तेल डालना दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे नुस्खे में से एक है। इसे अक्सर बंद नाक और सर्दी-जुकाम की समस्या में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, कभी आपने सोचा कि सरसों तेल में ऐसा क्या है जिसे नाक में डालकर आप कई समस्याओं को जल्दी ठीक कर सकते हैं। तो, पहले ये समझें कि सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। अब बात नाक में तेल डालने की करें तो, आयुर्वेद में इसे न्यासा योग (nasya) कहते हैं, जिसमें नाक के अंदर नेसल कैविटी (nasal cavities) में नमी पैदा करके, सिर और फेफड़ों तक की समस्याओं को कम करने की कोशिश की जाती है। अब जानते हैं इसके फायदे और फिर नाक में सरसों का तेल कैसे डालें?

ड्राई नोज की समस्या में, नाक में सरसों तेल डालना फायदेमंद है। दरअसल, कई बार डिहाइड्रेशन के कारण हमारी नाक अंदर से सूख जाती है और ब्लीडिंग भी होने लगती है। ऐसे में नाक में सरसों तेल डालना ल्यूब्रिकेशन का काम करता है और इस समस्या में कमी लाता है।

सर्दी-जुकाम की समस्या में नाक में तेल डालना कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, जब आपको सर्दी-जुकाम होता है तो नाक में सरसों तेल डालने से बलगम को तोड़ने, बंद नाक को खालने और बेहतर सांस लेने में मदद मिलती है।

जैसा कि आप जानते हैं कि सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। ऐसे में एलर्जी में आप इस तेल को आरान से लगा सकते हैं। ये बार-बार आती छींक से राहत दिलाएगी और आप कुछ ही देर में बेहतर महसूस करेंगे।

सरसों का तेल, माइग्रेन की समस्या में भी काफी फायदेमंद है। ये तेल एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि नेसल पैसेज से सीधे जाकर सिर तक पहुंचता है। इससे दर्द में कमी आती है और आप कुछ ही देर में बेहतर महसूस करते हैं।

साइनस की समस्या में नाक में सरसों तेल डालना फायदेमंद हो सकता है। ये नाक के पैसेज को खालने के साथ म्यूकस को कम करता है और इस समस्या में आपको बेहतर महसूस करवाता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको ये नुस्खा ट्राई करना चाहिए।

नाक में सरसों का तेल डालने का सबसे सही तरीका ये है कि आप इसे हल्का सा गर्म कर लें और थोड़ा ठंडा होने दें। इतना कि आप अपने हाथों से इसे छू पाएं। फिर एक कॉटन लें, इसे तेल में डुबोकर इससे नाक में निचोड़ें। लगभग 2 से 4 बूंद डालें। आप ये काम रोज रातमें सोने से पहले भी कर सकते हैं।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *