• June 28, 2024 11:22 am

आज से 25 जनवरी तक बंद रहेगा गांधी मैदान, मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले लोगों को होगी परेशानी

11 जनवरी 2023 |  गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी की वजह से गांधी मैदान में 11 जनवरी यानी आज से 25 जनवरी तक मॉर्निंग वाकरों के साथ आमलोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 11 जनवरी से 24 जनवरी तक परेड के रिहर्सल के साथ अन्य तैयारियां होंगी। इस कारण आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इस दौरान मैदान के अंदर प्रवेश की अनुमति संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को ही दी गई है।

कोविड की शुरुआत होने के बाद से गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह और स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमलोगों के प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। इसबार भी जिला प्रशासन ने आमलोगों के प्रवेश के लिए सरकार से सुझाव मांगा है। हालांकि, अब तक तैयारी कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप हो रही है। इस बार करीब 2000 गणमान्य लोगों को बुलाने के लिए आमंत्रण कार्ड भेजा जाएगा। गांधी मैदान में कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप ही बैठने और प्रवेश की व्यवस्था की जा रही है।

मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले लोगो को होगी परेशानी

पटना के गांधी मैदान में रोज सुबह और शाम के समय लगभग हजारों की संख्या में लोग मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने आते है, इसके अलावा आमतौर पर गांधी मैदान में आराम फरमाने वाले लोग भी अंदर नहीं जा सकेंगे। बता दे की गांधी मैदान पटनावासियों और शहर आने वाले सैकड़ों-हजारों लोगों के लिए विशाल खुले विश्रामालय की तरह है। भाग-दौड़ से थक कर लोग अक्‍सर ही गांधी मैदान में आराम करने के लिए आते हैं। अब आज से ऐसा नहीं हो सकेगा क्यों की आज से ले कर 25 जनवरी तक के गांधी मैदान को बंद किया गया है। गांधी मैदान में सुबह-सुबह एयर फोर्स, आर्मी जैसी फिजिकल परीक्षाओं के लिए तैयारी करने वाले युवा भी मैदान पहुंचते हैं और दौड़ लगाते हैं, गांधी मैदान बंद होने से उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

आज से गांधी मैदान आम लोगों के लिए बंद, स्थानीय पार्षद ने दर्ज की आपत्ति

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार की सुबह से 25 जनवरी तक गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। लेकिन स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई है। वार्ड-28 के स्थानीय पार्षद विनय कुमार पप्पू ने लोगों की दिक्कत और भावना को समझते हुए मुख्यमंत्री समेत जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। कहा गया है कि सुबह गांधी मैदान पटना पर एक आम सूचना लगाया गया है। कि गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर गांधी मैदान में 11 से 25 जनवरी तक आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। यह निर्णय सरासर गलत है।

गांधी मैदान में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद बंद होने लगा मैदान

दरअसल, 27 अक्टूबर 2013 को पटना के गांधी मैदान में होने वाले नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली में सीरियल ब्लास्ट हुआ था उसके बाद से ही राजनीतिक, व्यवसायिक, सामाजिक आदि कार्यक्रम करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गांधी मैदान बंद होने लगा। बता दे की उस दिन पहला धमाका पटना जंक्शन के पास हुआ था, दूसरा धमाका गांधी मैदान के बाहर उद्योग भवन के पास सुबह 11:40 बजे हुआ था, उसके बाद तीसरा धमाका दोपहर 12:05 बजे गांधी मैदान के बाहर रीजेंट सिनेमा के पास, चौथा धमाका दोपहर 12:10 बजे गांधी मैदान में बापू की पुरानी प्रतिमा के पास, पांचवां धमाका दोपहर 12:15 बजे गांधी मैदान के दक्षिणी हिस्से में ट्विन टावर के पास, छठा धमाका दोपहर 12:20 बजे गांधी मैदान के पश्चिमी हिस्से में स्टेट बैंक के पास, सातवां धमाका दोपहर 12:45 बजे गांधी मैदान के बाहर चिल्ड्रेन पार्क के पास हुआ था।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *