• June 9, 2026 6:17 am

गणेशजी का दिन है बुधवार, पहनने चाहिए इस रंग के कपड़े, शरीर और मन रहता है शांत

Share More

 13 मई 2023 ! रंग हमारे जीवन को कई तरह से प्रभावित करते हैं। कुछ रंग हमारे मन मस्तिष्क को शांत रखते हैं, तो कुछ हमारे मन को उत्तेजित भी करते हैं। इसी वजह से शरीर और मन को संतुलित रखने के लिए सही रंगों का सही चयन करना जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों से ग्रह-नक्षत्र भी प्रभावित होते हैं जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है।

बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी को समर्पित है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का बुध ग्रह से भी संबंध बताया जाता है। ऐसे में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की असीम कृपा और बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए रंगों का विशेष महत्व होता है। कहते हैं, दिन के हिसाब से कपड़े पहनने से शरीर और मन दोनों शांत रहता है। वहीं, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी संतुलित और मंगलकारी होती है। इसी के साथ आइए जानते हैं बुधवार के दिन आपको किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

बुधवार के दिन विशेष रूप से दो रंग के—सफेद और हरे रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए। इसका कारण यह है कि गणपति को दूर्वा अतिप्रिय मानी जाती है। इसलिए इस दिन हरे रंग के कपड़े जरूर पहने। हरा रंग को खुशहाली और उत्साह का प्रतीक भी माना जाता है। वहीं दूसरी ओर सफेद रंग को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है और इससे मन को शांति मिलती है। वहीं, चंद्र दोष से भी छुटकारा मिलता है।

बुधवार के शुभ रंग कौन से हैं
इसके अलावा आप गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। दरअसल, लाल रंग गणपति जी को अतिप्रिय है। बुधवार के दिन कपड़े पहनने समय आप गुलाबी, हल्का पीला आसमानी और क्रीम कलर के कपड़े का चयन भी कर सकते हैं।

सोर्स :“खास खबर”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *