मध्य प्रदेश में अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता को लेकर पुलिस की नजर चप्पे चप्पे पर है। इसी बीच मुरैना में एक बार फिर बाइक सवार जेबकतरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। जिसके अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग शिकार हो चुके है।
जानकारी के अनुशार हरगोविंद कुशवाहा निवासी किशन अपनी पत्नी के साथ पैदल शिकारपुर फाटक से बाजार जा रहे थे, तभी उनके पास दो बाइक सवार आए और पैर छूकर बात करने को कहकर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए और कब्रिस्तान मस्जिद के पास उतार दिया।
जब वृद्ध ने जेब पर हाथ रखा तो जेब ब्लेड से कटी हुई मिली और जेब में रखे पचास हजार रुपए गायब मिले। पीड़ित ने स्टेशन रोड थाने में पहुंच कर सारी घटना बताई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
