• June 5, 2026 4:42 pm

छत्तीसगढ़ में दो सगी बहनों के साथ 8 लड़कों द्वारा गैंगरेप पुलिस सूचना मिलने ही तत्काल हरकत में आई और 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ByPrompt Times

Jul 31, 2020
छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी(Chhattisgarh DGP DM Aawasthi News) का वीडियो आया सामने
Share More

रिश्ते हुए शर्मसार: छत्तीसगढ़ में दो सगी बहनों के साथ 8 लड़कों द्वारा गैंगरेप

पुलिस सूचना मिलने ही तत्काल हरकत में आई और 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बालौदाबाजार। प्रदेश के बालौदाबाजार के पलारी थाने इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो नाबालिग सगी बहनों के साथ उनके ही चचेरा भाई ने कुछ लोगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

दरअसल आज से करीब 2 महीने पहले दोनों नाबालिग सगी बहने अपने दो दोस्तों के साथ घर से बाहर घूमने निकली थी. इसी दौरान पलारी थाना इलाके के केसला दतान मार्ग के एक सुनसान इलाके में पहुंचते है, जहां उन्हें 8 युवकों ने रोका लिया, जिसमें तीन नाबालिग भी शामिल थे.

इन सभी ने दो लड़कों की जमकर पिटाई की, जिसके डर से दोनों घटना स्थल से भाग गए. जिसके बाद सभी 8 लड़कों ने दोनोंं नाबालिगों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इस गैंगरेप की घटना में लड़की का एक चचेरा भाई भी है.

जानकारी के मुताबिक जिस समय 8 लड़कों ने दोनों लड़के को पीटा और नाबालिग के साथ गैंगरेप किया, इसका वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. उसके बाद 8 में से एक लड़के ने इस वीडियो को अपने एक दोस्त को भेज दिया.

इतना ही नहीं दूसरे लड़के ने लड़की को दोबारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाया था. जिससे नाबालिग लड़की डर गई और पूरे मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई, तब जाकर इस वारदात का खुलासा हुआ.

पुलिस सूचना मिलने ही तत्काल हरकत में आई और ग्याहर घंटे की भीतर ही बुधवार की रात 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में 8 बालिग और 3 नाबालिग शामिल है.

दरअसल मामला नाबालिगों से जुड़ा हुआ है, इसलिए नाबालिगों के साथ गए दो लड़के जो भाग गए थे, वो परिजनों के अनुमति के बिना दोनों नाबालिग लड़की को अपने साथ नहीं ले जा सकते है. इसलिए दोनों के खिलाफ एफआईआर हुई है. क्योंकि किडनैपिंग और जान को मुसीबत में डालने की धारा लगी है. यदि सूचना किसी को नहीं दे दी गई होती, तो लड़कियों को बचाया जा सकता था.

अशोक कुमार टंडन


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *