• June 8, 2026 1:33 pm

गरियाबंद : सांसद श्री चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर 8 निर्माण कार्यों के लिए 44 लाख 92 हजार रूपये स्वीकृत

Share More

31 जनवरी 2024

महासमुंद लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने सांसद निधी से 8 निर्माण कार्यों के लिए 44 लाख 92 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पोंड़ में गायत्री मंदिर चौक वार्ड नं. 10 में व पंचायत कोसमबुड़ा में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत परसदाखुर्द के वार्ड नंबर 03 में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 4 लाख 96 हजार रूपये, ग्राम पंचायत बहेरापाल में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम बकली में कारीगरों के लिए शेड निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत फुलकर्रा में वार्ड नं. 7 आंगनबाड़ी से डोंगरीपारा तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 98 हजार रूपये, ग्राम बारूला के वार्ड नं. 8 बाजार चौक से दिनेश घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 98 हजार रूपये और नगर पंचायत राजिम के वार्ड नं. 6 वीप्र भवन के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पंचायत राजिम के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा गया है।

स्रोत– जनसंपर्क ..


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *