23 नवम्बर 2021 | चांदी में उद्योगों की अच्छी मांग निकलने और आवक में कमी के कारण भाव में पुन: तेजी देखने को मिली है। सोमवार को इंदौर में चांदी 400 रुपये बढ़कर 67000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि चांदी में वैवाहिक सीजन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की भी गहनों में अच्छी बनी हुई है जिससे भी तेजी को सपोर्ट मिल रहा। दूसरी ओर सोने में वैवाहिक सीजन वालों की लोकल खरीदारी अच्छी रहने से भाव में सुधार रहा। सोना सुधरकर 50375 रुपये प्रति दसक ग्राम बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में भी सटोरियों की सक्रियता के चलते दाम ऊंचे बोले जाने लगे है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में सोना बढ़कर 1849 नीचे में 1838 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.87 नीचे में 24.50 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई।
बंद भाव : इंदौर में सोना केडबरी रवा 50375, सोना (आरटीजीएस) 50200, सोना 22 कैरेट (91.60) 45980 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। शनिवार को सोना 50300 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 67000 चांदी कच्ची 67100 चांदी (आरटीजीएस) 67200 रु. प्रति किलो रह गई। शनिवार को चांदी 66600 रुपये पर बंद हुई थी।
आनंद ज्वेल्स भाव : सोना 24 कैरेट 48370, केडबरी 48128, 22 कैरेट 44307, 18 कैरेट 36278 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)
Gold and Silver Rates in Ujjain: उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट
सोना स्टैंडर्ड 50400, सोना रवा 50300, चांदी पाट 66800, चांदी टंच 66600, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।
Gold and Silver Rates in Ratlam: रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट
चांदी चौरसा 66800, टंच 66900, सोना स्टैंडर्ड 50300 रवा 50250 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।
Source :-“नई दुनिया”
