• June 10, 2026 8:01 am

राजधानी में पिछले पांच दिनों में सोने में 16 सौ और चांदी में 37 सौ की गिराव

Share More

26  नवम्बर 2021 | अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। बीते पांच दिनों में सोना 16 सौ रुपये सस्ता हुआ। वहीं चांदी की कीमतों में 37 सौ रुपये की गिरावट आई। गुरुवार शाम रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 49,200 रुपये और चांदी प्रति किलो 65,250 रुपये रही। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दोनों कीमती ध्ाातुओं में इस प्रकार से गिरावट का ही रुख बना रहेगा। पांच दिन पहले 20 नवंबर को सोना 50,800 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) के स्तर पर था।

संस्थानों में बनी पूछपरख

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने के बाद सराफा संस्थानों में इनकी पूछपरख काफी बढ़ गई है। साथ ही खरीदारी में भी बढ़ोतरी हुई है। सराफा संस्थानों में लाइटवेट ज्वेलरी की रेंज के साथ ही हैवी व पारंपरिक गहनों की नई रेंज उपलब्ध है। सोने-चांदी की कीमतें कम होते ही सराफा संस्थानों में इन दिनों लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है और खरीदारी में भी बढ़ोतरी हो गई है।

गोल्ड लोन में आकर्षक आफर

इन दिनों गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के साथ ही बैंकों द्वारा गोल्ड लोन पर आकर्षक आफर दिया जा रहा है। इसके तहत कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन उपलब्ध किया जा रहा है और कागजी औपचारिकताएं भी काफी कम है। इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में गोल्ड लोन लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी हुई है। गोल्ड लोन कंपनियों द्वारा नई रणनीति भी बनाई जा रही है।

Source :-“नई दुनिया”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *