12 नवम्बर 2021 | इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Gold Silver Price In Indore । दोनों कीमती धातुओं में निवेशकों का भरोसा एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। स्थानीय बाजार में गुरुवार को सोने के दाम एक बार फिर 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार पहुंच गए। चांदी में भी 1100 रुपये का उछाल हजार बाजार में दर्ज किया गया।
वायदा एमसीएक्स पर भी सोने-चांदी में बढ़त देखी गई। दरअसल शेयर मार्केट में गिरावट से लेकर अमेरिका में महंगाई की बढ़ी दर ने निवेशकों का रुख एक बार फिर सोने-चांदी की ओर मोड़ दिया है। इतना ही नहीं इराक ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की है। अमेरिका में भी कच्चे तेल का स्टाक बढ़ा है। ऐसे में कच्चे तेल में मंदी आ रही है। इसके चलते भी सोना मजबूत हो रहा है। अमेरिकी फेड समेत दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने संकेत दिए हैं कि वो ब्याज दरें बढ़ाने की जल्दबाजी में नहीं है।
गुरुवार को इंदौर में सोना 750 रुपये बढ़कर 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार पहुंच गया। इससे पहले जून में सोने के दाम स्थानीय हाजर बाजार में 50 हजार के पार पहुंचे थे। वहीं चांदी 1100 रुपये बढ़कर 67000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में भी सोने-चांदी में निवेशकों की अच्छी खरीदी रहने से भाव में तेजी बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में सोना 29 डॉलर बढ़कर 1861 नीचे में 1842 डॉलर प्रति औंस और चांदी 52 सेंट उछलकर ऊपर में 24.87 नीचे में 24.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
बंद भाव: सोना केडबरी-रवा 50400, सोना (आरटीजीएस) 50500, सोना 22 कैरेट (91.60) 46300 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 49650 रुपये पर बंद हुआ था।
चांदी चौरसा 67000, चांदी कच्ची 67100, चांदी (आरटीजीएस) 67600 रु. प्रति किलो बोली गई। बुधवार को चांदी 65900 रुपये पर बंद हुई थी।
आनंद ज्वेल्स भाव: सोना 24 कैरेट… , केडबरी… , 22 कैरेट… , 18 कैरेट… रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)
Source :-“नई दुनिया”
