• June 10, 2026 8:04 am

Gold Silver Price Indore- वैवाहिक मांग से सोने की कीमतों में फिर सुधार

Share More

19 नवम्बर 2021 | इस साल शादियों के मुहूर्त खूब होने के कारण सराफा बाजार में अच्छी चहल-पहल नजर आ रही है। बुधवार को सोने के दामों में गिरावट आई थी लेकिन स्थानीय मांग के चलते गुरुवार को सोने की कीमतों में पुन: सुधार देखने को मिला है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी सोना 9 डालर उछलकर 1870 रुपये प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे इंदौर में सोना 100 रुपये सुधरकर 50500 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में ग्रामीण क्षेत्रों की पूछपरख छुटपुट रहने से भाव मजबूती पर टिके रहे। चांदी 67000 रुपये प्रति किलो बोली गई। विदेशी में सोना ऊपर में 1870 नीचे में 1862 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 25.15 नीचे में 25.00 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई।

बंद भाव: इंदौर में सोना केडबरी-रवा 50500 सोना (आरटीजीएस) 50525 सोना 22 कैरेट (91.60) 46260 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। बुधवार को सोना 50400 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी चौरसा 67000 चांदी कच्ची 67100 चांदी (आरटीजीएस) 67500 रु. प्रति किलो रह गई। बुधवार को चांदी 67000 रुपये पर बंद हुई थी।

आनंद ज्वैल्स भाव: सोना 24 कैरेट , केडबरी , 22 कैरेट , 18 कैरेट रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)

Source :-“नई दुनिया”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *