• May 12, 2024 8:13 am

1 नवंबर को सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्‌टी

29 अक्टूबर 2022  मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर को राज्य के सरकारी दफ्तरों में आधे दिन ही काम होगा। 1 नवंबर को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्‌टी का आदेश शनिवार दोपहर जारी कर दिए गए। सरकारी ऑफिसों में आधे दिन की छुट्‌टी घोषित किए जाने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव मेहताब सिंह ने जारी किए हैं।

गृहमंत्री बोले- खंडवा के मौलाना ने दूसरी बच्चियों से तो गलत नहीं किया, इसकी भी जांच होगी

खंडवा में मौलवी ने बच्ची से गलत हरकत की। केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मौलवी ने मदरसे की दूसरी बच्चियों के साथ तो गलत नहीं किया, इस एंगल पर भी पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

बता दें, खंडवा शहर के नागचून रोड छिपा कॉलोनी स्थित जकरिया मस्जिद में मदरसा भी चलता है। इसमें 50 वर्षीय मौलाना अब्दुल समद बच्चों को पढ़ाता है। शुक्रवार दोपहर मदरसे में पढ़ने वाली छह साल की छात्रा घर पहुंची। उसके सीने में दर्द हो रहा था। मां ने पूछा तो वह सहम गई। उसका डर देख मां को अनहोनी का अंदेशा हुआ। मां ने बेटी को विश्वास में लेकर उससे दर्द का कारण पूछा। तब बच्ची ने बताया कि मौलाना समद पिछले कुछ दिनों से उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *