• July 3, 2024 10:56 am

सरकारी सामान चंडीगढ़ के हेरिटेज से जुड़ा हुआ नहीं; मनप्रीत ने 1.82 लाख में खरीदा

4 अप्रैल 2022 | पंजाब के 2 पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों के सरकारी घर से सामान गायब होने का विवाद थम नहीं रहा है। पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल पर लगाए जा रहे आरोपों के बाद उनके रिश्तेदार ने सफाई दी है।

मनप्रीत की पत्नी के भाई जैजीत सिंह जौहल ने कहा कि यह सामान मनप्रीत बादल ने 1.82 लाख में खरीदा है। यह चंडीगढ़ के हेरिटेज से जुड़ा हुआ नहीं है। खुद मनप्रीत ने 15 साल पहले इसे खरीदा था। जिसकी पूरी कीमत अब विभाग को चुकाई जा चुकी है।

मनप्रीत ने खुद बनवाया था सामान
जौहल ने कहा कि सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि यह फर्नीचर चंडीगढ़ के हेरिटेज से जुड़ा है। यह ली कार्बूजिए के समय का था। यह वह फर्नीचर नहीं है। 2008 में जब मनप्रीत वित्तमंत्री बने तो सेक्टर 40 के शोरूम से इसे तैयार करवाया था। उस वक्त यह 1.60 लाख का बना था।

अकाली मंत्री ने स्टोर में रखवा दिया
जब अकाली मंत्री उस घर में आए तो उन्होंने यह सामान इस्तेमाल नहीं किया। इसे पीडब्लूडी के स्टोर रूम में रखवा दिया। 2012 में मनप्रीत दोबारा वित्तमंत्री बने तो उन्होंने इसे पीडब्लूडी के स्टोर से निकलवाया। जो सामान 10 साल स्टोर में पड़ा रहा हो, उसकी हालत क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

हमने ठीक करवाया, नियम मुताबिक पेमेंट की
हमने उसे निकलवाकर ठीक करवाया। पॉलिश करवाने के बाद नया कपड़ा चढ़ाया। फिर PWD ने ऑप्शन दे दी कि अगर रखना चाहते हो तो उसकी पेमेंट कर दो। 15 साल पुराने सामान की पेमेंट हमने 1.82 लाख रुपए दी। जौहल ने कहा कि हमने पूरे सामान की वीडियोग्राफी करवाई है।

यह है विवाद
असल में मनप्रीत बादल कांग्रेस सरकार में वित्तमंत्री रहते हुए सेक्टर 2 में 47 नंबर सरकारी घर मिला था। जब मनप्रीत बादल ने सरकारी निवास छोड़ा तो वहां से यहां से एक डायनिंग टेबल, 10 डायनिंग चेयर और एक-एक सर्विस ट्रॉली और सोफा नहीं मिला है। मनप्रीत के अलावा कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गुरप्रीत कांगड़ पर भी आरोप लगे कि उनके सरकारी घर 2 फ्रिज, एक LED, रूम हीटर, हीट कनवेक्टर, फर्राटा पंखा समेत कुल 4.75 लाख का सामान गायब मिला है।

Source :- “दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *