• June 6, 2026 1:53 pm

शर्मनाक घटना: 13 साल की नाबालिगा से युवकों ने पार की दरिंदगी की सारी हदें…

ByPrompt Times

Jun 27, 2024
Share More

टांडा उड़मुड़ : बेट क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। उक्त मामले के आरोप में टांडा पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की की मां के बयान के आधार पर गगनदीप सिंह गग्गू पुत्र मलकीत सिंह और विशाल उर्फ ​​नेपाली पुत्र जंग बहादुर के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है।

अपने बयान में लड़की की मां ने कहा कि उक्त आरोपियों ने मार्च महीने में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बना लिया। बदनामी के डर से उनकी बेटी ने उन्हें इस बारे में नहीं बताया। अब ये आरोपी उसकी लड़की को वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करते हैं और दोबारा मिलने के लिए कहते हैं। पुलिस ने अब दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर कर रही हैं।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *