• June 8, 2026 8:29 am

राज ठाकरे की धमकी के बाद एक्शन में सरकार, अवैध दरगाह हटाने पहुंची पुलिस

Share More

23 मार्च 2023 |  मुंबई के माहिम में समुद्र के बीच अवैध मजार पर एकनाथ शिंदे सरकार ने एक्शन लिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की धमकी के बाद सरकार एक्शन में आई। तत्काल पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर भेजा और बुलडोजर के साथ अवैध निर्माण को ढहाने की कार्यवाही कर दी गई। जानिए क्या है पूरा मामला

माहिम की दरगाह पर राज ठाकरे ने दिया था यह बयान

राज ठाकरे ने मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में अपनी राजनीतिक पार्टी का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान राज ठाकरे ने मुंबई के माहिम बे में समुद्र में बनी एक अवैध दरगाह का वीडियो शेयर किया था।
राज ठाकरे ने चेतावनी दी कि अगर एक महीने के भीतर इस अनधिकृत निर्माण को नहीं गिराया गया तो वह इसके बगल में एक गणपति मंदिर बना देंगे।
राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मुसलमानों से पूछा था कि क्या वे वीडियो में दिखाई गई बातों से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि ये चीजें तब होती हैं, जब सरकार ठीक से ध्यान नहीं देती है। उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल, मुंबई पुलिस प्रमुख विवेक फनसालकर से अनुरोध करता हूं कि यदि आप अगले एक महीने के अंतराल में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, तो हम इस अवैध दरगाह के पास सबसे बड़ा गणपति मंदिर बनाएंगे।
बकौल राज ठाकरे, माहिम में मखदूम बाबा दरगाह के सामने समुद्र में पिछले दो से ढाई साल में अवैध रूप से इसका निर्माण किया गया है। वहां ऐसा कुछ भी नहीं था जैसा वीडियो में दिख रहा है। मेरे पास सैटेलाइट चित्र भी हैं। माहिम थाना इस जगह से ज्यादा दूर नहीं है। कोई ध्यान नहीं देता। नगर निगम के कर्मचारी शहर में घूमते रहते हैं, लेकिन किसी को नजर नहीं आता। दिन के उजाले में, वे यहां दूसरा हाजी अली बना रहे हैं।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

 

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *