• June 5, 2026 12:14 am

सरकार प्रौद्योगिकी में आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है : प्रधानमंत्री

Share More

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे को बनाने के लिए प्रौद्योगिकी में भारी निवेश कर रही है। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल क्रांति का लाभ समाज के प्रत्‍येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। प्रधानमंत्री ने क्षमता का सदुपयोग: प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए जीवन में सुगमता लाना विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को वीडियो संदेश के माध्‍यम से संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हर बजट में हमारी सरकार ने प्रौद्योगिकी की सहायता से लोगों के जीवन को सुगम बनाने पर बल दिया है। प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों की प्राथमिकताओं में विरोधाभासों को रेखांकित करते हुए कहा कि विशेष क्षेत्र के लोगों ने हमेशा सरकार से हस्‍तक्षेप और अपने कल्‍याण की आशा की। उन्‍होंने कहा कि इन लोगों का पूरा जीवन अभाव में बीता। श्री मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी का भारत अपने नागरिकों को प्रौद्योगिकी के माध्‍यम से लगातार सशक्‍त बना रहा है और लोग इस बदलाव को अनुभव भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार के प्रयास गरीबों और वंचितों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं और आज लोग सरकार को बाधा नहीं बल्कि विकास के माध्‍यम के रूप में देखते हैं।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *