• April 29, 2024 2:34 am

75 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला, वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।।

देश में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। साल 1947 में इसी दिन भारत को अंग्रेजों के जुल्मों और गुलामी से आजादी मिली थी। हर भारतीय के लिए ये दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। लोग स्वतंत्रता दिवस पर सेनानियों द्वारा किये गए अप्रतिम त्याग और बलिदान को याद करते हैं। इस दिन देश के प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली के लाल किला में भारत के गौरव का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराते हैं और देशवासियों को संबोधित करते हैं।

आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनकी जिंदगी में ये मुकाम आया है,
किस कदर खुशनसीब हैं वो लोग,
जिनका लहू भारत के काम आया


कैसे मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस…
15 अगस्त के दिन मुख्य कार्यकम लाल किले पर किया जाता है। प्रधानमंत्री ध्वजरोहण के साथ देश को संबोधित करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन लोग पतंगबाज़ी का आनंद उठाते हैं। लोग ध्वज के रंगों का इस्तेमाल कर आज़ादी की सालगिरह मनाते हैं। घरों और दुकानों को भी तिरंगे से सजाया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन खास प्रतियोगिताएं रखी जाती हैं।

दे सलामी इस तिरंगे को,
जिस से तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊँचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है।

महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, सरदार वल्लभभाई पटेल, खुदीराम बोस, लाला लाजपत समेत हजारों सेनानियों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाकर आखिरकार अंग्रेजों को भारत से खदेड़ दिया। स्वतंत्रता सेनानियों के विद्रोह और आंदोलन से हारकर अंग्रेजों ने भारत मुक्त कर दिया। 15 अगस्त 1947 की आधी रात भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। तभी से इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस का महत्व:

स्वतंत्रता दिवस के दिन उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है, जिन्होंने आजादी के लिए देश के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। यह दिन देश के वीर सपूतों के प्रति हमारे सम्मान को प्रदर्शित करने, राष्ट्र के प्रति एकजुटता और निष्ठा दिखाने का दिन है। इसके साथ ही 15 अगस्त का दिन युवा पीढ़ी को आजादी का महत्व और देश के प्रति अपना कर्तव्य समझाने का भी दिन है।

में श्री पिंकू घोष, प्रांप्ट टाइम्स मीडिया के प्रधान संपादक व संचय ग्रुप के चेयरमैन, 75th स्वतंत्रता दिवस पर पुरे भारत वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं अर्पण करता हूँ.

ये बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *