• June 5, 2026 1:24 pm

आजादी की 75वीं सालगिराह पर चलेगा ‘हर घर झंडा’ अभियान

Share More

30 जून 2022 | राष्ट्रध्वज से भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान के लिए रेलवे 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाने जा रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए ‘हर घर झंडा’ अभियान चलाया जाएगा। इसमे रेलवे के रेलकर्मियों के घरों पर 10 लाख तिरंगा फहराने का टारगेट है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह से बताया कि 15 अगस्त को पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनायेगा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए अमर शहीदों के बलिदान के सम्मान में हर घर पर तिरंगा लहराने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ के मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे।

स्टेशनों पर बताया जाएगा तिरंगे का महत्व
रेल प्रशासन द्वारा ‘हर घर झंडा‘ योजना में रेल कर्मियों, उनके परिजनों एवं आमजनों की सहभागिता तय की जायेगी। स्टेशनों पर उद्घोषणा के माध्यम से ‘हर घर झंडा‘ योजना से लोगों को अवगत कराया जायेगा। रेलवे प्रशासन इस अवसर पर डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया करेगा। रेल इंजनों पर मानक के अनुरूप तिरंगा स्टीकर लगाया जायेगा।

कार्यालयों से घरों तक तिरंगे को पहुंचाएंगे
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर रेलकर्मियों के आवासों पर 10 लाख झंडे फहराने की योजना है। पंकज सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा सम्बन्ध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर-घर पहुंचाने का प्रयास है।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *