• June 8, 2026 8:47 pm

इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रतलाम में 5 इंच पानी गिरा; नदियां उफान पर

Share More

23 अगस्त 2022 | मध्यप्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश होगी। मंदसौर के गांधी सागर बांध के 19 गेट खोल दिए गए हैं। गेट खुलने के बाद मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान के कोटा तक अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उज्जैन संभाग और राजगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर और भोपाल संभाग के कुछ जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। चंबल, सागर और जबलपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना है।

भोपाल जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। नर्मदापुरम में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सुखतवा पुल पर पानी आने से भोपाल-नागपुर हाईवे करीब 24 घंटे से बंद है। रतलाम में रातभर में 6 इंच बारिश हो चुकी है। यहां मंगलवार को भी भारी बारिश हो रही है। मंदसौर में रातभर से बारिश हो रही है। यहां की निचली बस्तियों में पानी घुस गया है।

भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों में छुट्टी
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की स्थिति को देखते हुए भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, सागर, विदिशा, अशोकनगर, राजगढ़ और शिवपुरी जिले में आज (मंगलवार) को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा आगर मालवा, नर्मदापुरम और देवास जिले में भी मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी की गई है

आज भी होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहेगा। भोपाल-इंदौर में 8 इंच पानी गिर सकता है, तो ग्वालियर-नर्मदापुरम संभाग भी खूब भीगेंगे। उज्जैन, शाजापुर, आगर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, देवास और राजगढ़ में अति भारी बारिश के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों ने यहां पर 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। चंबल, जबलपुर, सागर संभाग में बारिश होगी।

सोर्स :- दैनिक भास्कर”         


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *