• June 5, 2026 7:47 pm

यहां विप्रो, बायजूस जैसी कंपनियों के मालिकों के घर; एक विला की कीमत 10 करोड़

Share More

08  सितंबर 2022 | बेंगलुरु में करीब 10 दिन से हो रही भारी बारिश और उसके बाद बाढ़ जैसे हालात ने कहर बरपा दिया है। बेंगलुरु के कई इलाके पिछले कई दिनों से पानी में डूबे हैं। गरीब और मध्यमवर्ग के लिए तो स्थिति गंभीर है ही, लेकिन अमीर भी इससे बचे नहीं हैं।

बेंगलुरु के एप्सिलॉन इलाके में कई बड़ी कंपनियों के फाउंडर और सीईओ रहते हैं। यह इलाका भी पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। इस कम्युनिटी में चुने हुए 150 लोग रहते हैं, जिनमें विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी, ब्रिटानिया के सीईओ वरुण बेरी, बिग बास्केट के को-फाउंडर अभिनय चौधरी और बायजूस के को-फाउंडर बायजू रविचंद्रन शामिल हैं।

एक एकड़ का प्लॉट 80 करोड़ रुपए का
एप्सिलॉन में एक सामान्य विला की कीमत 10 करोड़ रुपए हैं। यहां पर प्लॉट के साइज के हिसाब से कीमतें बढ़ती हैं। एक एकड़ का प्लॉट की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए रहती है।

इतनी महंगी सोसाइटी होने के बाद भी ये बारिश की मार से बची नहीं है। यहां आलिशान विला के बाहर खड़ी करोड़ों की लग्जरी कारें ऊपर तक पानी में डूबी दिख रही हैं। यहां रहने वाले अमीरों को भी नावों के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है।

अनअकेडमी के सीईओ को ट्रैक्टर से रेस्क्यू किया गया
एड-टेक प्लेटफॉर्म अनअकेडमी के सीईओ गौरव मुंजाल के परिवार और डॉग को ट्रैक्टर पर रेस्क्यू किया गया। गौरव ने मंगलवार को इसका वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘मेरे परिवार और डॉग एल्बस को हमारी सोसाइटी से ट्रैक्टर पर रेस्क्यू किया गया। हमारी सोसाइटी पूरी तरह डूब गई है। हालात खराब हैं। प्लीज सब अपना खयाल रखें।’

जेसीबी पर बैठकर बच्चों ने पार किया पुल
बुधवार को बेंगलुरु के बागलकोट की नहर पर बने एक पुल को पार करने के लिए JCB की मदद ली गई। इसकी आर्म पर स्कूली बच्चे थे, जिन्हें रास्ता क्रॉस करवाया गया। दूसरी तरफ अमेजन, स्विगी जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी बारिश और बाढ़ के चलते कुछ समय के लिए अपनी सर्विस सस्पेंड कर दी है।

Source:-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *