• June 4, 2026 8:16 pm

व्यास तहखाने में हिंदू कर सकेंगे पूजन… ज्ञानवापी में क्या है इसकी लोकेशन?

Share More

31जनवरी 2024
ज्ञानवापी मामले में वाराणसी की जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा पाठ का आदेश दिया है. इसके लिए जिला प्रशासन को 7 दिन के अंदर व्यास तहखाने में पूजा पाठ की व्यवस्था करने का आदेश भी दिया गया है. व्यास जी के तहखाने में पूजा पाठ के लिए हिंदू पक्ष 30 सालों से इसकी लड़ाई लड़ता आ रहा था. 30 साल से यह तहखाना बंद है और इसके लिए कानूनी लड़ाई जारी थी.

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन के मुताबिक, साल 1993 तक यहां पूजा होती थी, लेकिन नवंबर 1993 में अवैधानिक रूप में मुलायम सरकार की ओर से यहां पूजा पर पाबंदी लगा दी गई थी. पहले यहां बांस बल्ली लगाकर बेरिकेटिंग की गई थी लेकिन बाद में यहां पक्की तरह से रोक लगा दी गई थी.

ज्ञानवापी में कहा है व्यास तहखाना?

बीते वर्ष 25 सितंबर को शैलेंद्र कुमार पाठक की ओर से कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया गया था कि व्यास जी का तहखाना ज्ञानवापी परिसर में नंदी भगवान के ठीक सामने है. ज्ञानवापी के दक्षिण की ओर से मौजूद इमारत में मौजूद तहखाना प्राचीन मंदिर के मुख्य पुजारी व्यास परिवार की मुख्य गद्दी है. व्यास तहखाना ज्ञानवापी परिसर में वो स्थान है जहां 400 साल से व्यास परिवार शैव परम्परा से पूजा पाठ करते आ रहा था. अंग्रेजों के समय भी मुकदमा जीत कर व्यास परिवार का कब्जा इस तहखाने पर बना रहा.

व्यास जी का परिवार करता था पूजा

साल 1993 तक व्यास जी का परिवार नियमित यहां पूजा पाठ करता रहा था जो तत्कालीन मुलायम सिंह की सरकार के मौखिक आदेश से बंद कर दिया गया था. एएसआई सर्वे के दौरान साफ सफाई हुई थी लेकिन चीजें यथावत रखी गई थीं. व्यास जी के तहखाने में 92 दिनों तक ASI ने सर्वे किया था. आज के फैसले से वो अधिकार हिन्दू पक्ष को फिर से मिल गया है. एक सप्ताह के अंदर प्रशासन पूजा कराने के तरीके पर नियम बनाएगा. पूजा पद्धति काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट तय करेगा. नंदी जी के सामने से व्यास तहखाने में जाने का रास्ता तय किया जाएगा.

स्रोत :- ” TV9 भारतवर्ष ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *