• April 29, 2024 4:44 pm

ज्वेलरी शोरूम में 25 करोड़ की कैसे हुई चोरी? स्ट्रांग रूम में घुसने को चोरों ने क्यों तोड़ी यही दीवार

सितम्बर 27 2023 ! चोरों ने शोरूम की पूरी रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने पहले तो इलेक्ट्रानिक पैनल को तोड़ा ताकि बिजली सप्लाई को बंद किया जा सके। फिर स्ट्रांग रूम (लॉकर) की एकमात्र सीमेंट की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस की प्राथमिक जांच इन्हीं तथ्यों पर आगे बढ़ रही है। पुलिस को शक है कोई करीबी या परिचित वारदात में शामिल रहा है।

चोरों ने शोरूम की पूरी रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने पहले तो इलेक्ट्रानिक पैनल को तोड़ा, ताकि बिजली सप्लाई को बंद किया जा सके। फिर स्ट्रांग रूम (लॉकर) की एकमात्र सीमेंट की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस की प्राथमिक जांच इन्हीं तथ्यों पर आगे बढ़ रही है। पुलिस को शक है कोई करीबी या परिचित वारदात में शामिल रहा है।

शोरूम के स्ट्रांग रूम की चार दीवारें हैं। एक दीवार सीमेंट की और बाकी तीन लोहे की बनी हैं। ऐसे में बदमाशों को पहले से पता था कि स्ट्रांग रूम की लोहे की दीवारों को आसानी से नहीं काटा जा सकता। इसलिए उन्होंने सीमेंट की दीवार को ही आसान निशाना बनाया।

इसलिए पुलिस का शक शोरूम के पूर्व व वर्तमान कर्मचारियों व पीड़ित के करीबियों पर गहरा गया है। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए शोरूम के पूर्व कर्मचारियों की जानकारी भी ली है। इसके अलावा वर्तमान कर्मचारियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है।

चोरों को यह भी पहले से पता था कि शोरूम के अंदर सीसीटीवी कैमरे और अलर्ट अलार्म कहां-कहां लगा है। इनको बंद करने के लिए आरोपितों ने दीवार काटने से पहले इलेक्ट्रानिक पैनल को क्षतिग्रस्त कर सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काट दिए। इससे शोरूम के अंदर बिजली आपूर्ति बंद हो गई। फिर आरोपित शोरूम के अंदर घुसे। चोरों ने शोरूम के अंदर लगे कई सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर रखा है।

चोरों ने दीवार काटने के लिए ड्रिल मशीन, गैस कटर और हथौड़े का इस्तेमाल किया। आरोपितों ने दीवार के सीमेंट को ड्रिल मशीन और सरिए को गैस कटर से काटा। फिर कुछ हिस्से को हथौड़े से तोड़ दिया। दीवार के छेद के पास एक हथौड़ा और सरिया मिला है।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *