अक्टूबर 16 2023 ! विराट कोहली ने विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद कप्तान बाबर आजम को अपनी साइन की हुई जर्सी गिफ्ट की. कोहली की ये दरियादिली सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. भारतीय फैंस भी इसके लिए कोहली की जमकर तारीफ कर रहे. लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को ये रास नहीं आया. अकरम इस बात से नाराज दिखे कि क्यों बाबर आजम ने भारत से मैच हारने के बाद कोहली से बीच मैदान में जर्सी ली. उन्होंने कहा कि आज ये करने का दिन नहीं था.
वसीम अकरम विश्व कप के लिए पाकिस्तान के टीवी चैनल में एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा हैं. जब एक फैन ने इस घटना को लेकर अकरम से सवाल पूछा तो अकरम भी नाराज नजर आए.
फैन ने पूछा, मैंने देखा कि बाबर आजम को विराट कोहली से दो टीशर्ट मिली. हर टीवी चैनल इस वीडियो को दिखा रहा है. मैं बस इतना पूछना चाहता हूं कि जब आप इतने निराशाजनक तरीके से मैच हार गए और इससे पाकिस्तान के फैंस दुखी हैं तो फिर बाबर को इसे निजी रखना चाहिए था और सबके सामने टीशर्ट नहीं लेनी चाहिए थी.
सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”
