• June 6, 2026 1:54 am

फ्लू और वायरस से साथ में लड़ना है, तो शुरू कर दें इन फूड्स का सेवन

Share More

20 मार्च 2023 |  भारत में एक बार फिर स्वास्थ्य कारणों को लेकर संकट नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है मानों 3 साल पुरानी यादें फिर से ताजा होने जा रही हैं, क्योंकि देशभर में एक बार फिर कोरोनावायरस (Covid 19) का खतरा बढ़ रहा है और इस बार साथ में इन्फ्लुएंजा वायरस (Influenza H3N2) ‘H3N2 वायरस’ भी है, मानो दोनों साथ मिलकर कहर बरपाने की तैयारी में हैं। दोनों वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 129 दिनों के बाद देश में एक दिन में कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले देखने को मिले हैं। इस समय एक्टिव केसेज की संख्या 5 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, 2 जनवरी से 5 मार्च के बीच एच3एन2 वायरस के 451 मामले सामने आए हैं।

वहीं जानकार XBB वेरिएंट के एक नए सब-वेरिएंट XBB 1.16 को कोरोना के मामलों में अचानक आई तेजी को इसकी वजह मान रहे हैं। वहीं H3N2 वायरस भी तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। दोनों से प्रभावित रोगियों में खांसी, बुखार, सिरदर्द, गले में खराश, थकान, नाक बहना, गले में कफ जैसे सामान्य देखने को मिल रहे हैं, जिससे बिना जांच किए इनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है।

आईसीएमआर ने अपनी एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा है कि वायरस से बचने के लिए साबुन और पानी से हाथ धोएं, मास्क पहनें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इसके अलावा छींकते और खांसते समय अपने मुंह और नाक को ढक लें। अगर किसी व्यक्ति में फ्लू के लक्षण दिख रहे हैं तो उसे भी अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में, जो आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और संक्रमण या वायरस से लड़ने में मदद करेंगे।

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *