• June 9, 2026 11:01 am

तेजी से कम करना चाहते हैं वजन, तो पिएं ये 5 तरह की चाय

Share More

23 मई 2023 !  अनहेल्दी फूड्स के कारण लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। जिससे कई खतरनाक बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। शरीर का वजन बढ़ने पर जोड़ों का दर्द, डायबिटीज, हार्ट रोग और अन्य कई बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। खानपान में कंट्रोल और नियमित रूप से एक्सरसाइज कर आप बढ़ते वजन को कम भी कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, चाय पीने से भी फैट्स को कम कर सकते हैं। जी हां, कुछ चाय वजन कम करने में काफी मददगार हैं। तो चलिए जानते हैं, वेट कम करने के लिए कौन-से चाय पी सकते हैं।

ग्रीन टी में कैटेचिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। यह टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करने में सहायक है।

भारतीय किचन में सौंफ आसानी से मिल सकती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर माउथ फ्रेशनर के रूप में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। सौंफ का उपयोग कई पाचन दवाओं में भी किया जाता है। सौंफ की चाय पीने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

अदरक की चाय न केवल गले की खराश को कम करता है, बल्कि यह वजन कम करने में भी मददगार है। यह पाचन संबंधी समस्या अपच, मतली और वजन को कम करने में मददगार है। फैट बर्न करना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद अदरक की चाय पी सकते हैं।

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *