• June 6, 2026 3:59 am

इफ्को ने अकाउंट्स ट्रेनी और एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी के पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स 15 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

Share More

07 अप्रैल 2022 | इफ्को ने अकाउंट्स ट्रेनी और एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी के पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। कैंडिडेट्स वेबसाइट iffco.in या iffcoyuva.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल तय की गई है।

योग्यता

  • अकाउंट्स ट्रेनी: कैंडिडेट्स को सीए इंटर पास और कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स में ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी: कैंडिडेट्स के पास बीएससी एग्रीकल्चर फुल टाइम रेगुलर डिग्री होना जरूरी है। सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 60 फीसदी अंक व एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55 फीसदी अंकों से पास होना चाहिए।

सैलरी

  • अकाउंट्स ट्रेनी: कैंडिडेट्स को एक वर्ष तक ट्रेनिंग लेनी होगी। इस दौरान उन्हें 36 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। इसके बाद 40 हजार -75 हजार प्रति माह सैलरी प्रदान की जाएगी।
  • एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी: इस पद पर ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह 33 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद 37 हजार-70 हजार के बीच हर माह सैलरी दी जाएगी।

आयु सीमा

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट देना होगा जो देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • यहां जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में फोटो, साइन और अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • प्रोसेस पूरी होने के बाद आप एप्लीकेशन का प्रिंट ले सकते हैं।

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *