23 दिसंबर 2022 | बाजरा सेहत के लिए बहुत ही लाभाकारी होता है। यह सेहत का खजाना है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए आप डाइट में बाजरा जरूर शामिल करें। इससे बने खाद्द-पदार्थ शरीर को गर्मी प्रदान करने में मदद करते हैं। बाजरा ग्लूटेन फ्री और फाइबर से युक्त होता है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो यह पेट की तमाम समस्याएं दूर करने में सहायक है।
सर्दियों में वजन कम करने के लिए बाजरा का सेवन कर सकते हैं। आप बाजरे की रोटी खा सकते हैं, जिससे आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहेगा और आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं। सर्दियों की डाइट में आप बाजरे से तरह-तरह की डिश बना सकते हैं।
1. उपमा
बाजरा का उपमा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए रात में बाजरे को अच्छी तरह भिगो दें। फिर इसे उबालें, अब पैन गर्म करें, इसमें तेल डालें और लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता, उड़द दाल का तड़का लगाएं, उबले हुए बाजरे को डालकर भून लें। इसमें थोड़ा पानी डालें, कुछ देर बाद गैस बंद कर दें। सर्दियों में गरमागरम उपमा का आनंद लें।
