• June 7, 2026 4:05 pm

ऑस्ट्रेलिया पर एतिहासिक जीत के साथ भारत तीसरी बार महिला विश्व कप के फायनल में

Share More

मुंबई। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर हैरतअंगेज एतिहासिक 5 विकेट से जीत दर्ज कर फायनल में कदम रखा जहां उसका मुकाबला रविवार को इंग्लैंड से होगा। भारत की इस एतिहासिक जीत की मुख्य शिल्पकार रही जैमिमा रोड्रिग्स जिसने 127 रन की नाबाद पारी खेली और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर मैच का पासा ही पलट दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। उस समय लग रहा था कि भारत के लिए यह लक्ष्य हासिल करना लगभग नामुमकिन होगा।

लेकिन भारतीय महिला सूरमाओं ने इस चुनौती को स्वीकार किया और अपने घरेलू मैदान पर इतिहास रचने की ठान ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के विकेट जल्द ही गंवा दिये। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने फ्रंट पर आकर टीम की कमान सम्हाली और तीसरे विकेट के लिए 167 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर मैच को पलट दिया। जेमिमा अंत तक डटी रहीं और टीम को 9 गेंदें शेष रहते ऐतिहासिक जीत दिलाई। जेमिमा के बल्ले से नाबाद 127 रन निकले, जिसमें 14 चौके शामिल रहे।भारतीय टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार खेल दिखाते हुए 88 गेंदों में 10 चौके और दो छक्‍के की मदद से 88 रन बनाए। भारतीय टीम की स्‍टार ऑलराउंडर दीप्ती शर्मा ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ गेंद और बल्‍ले दोनों से स्थिति संभाली। उन्‍होंने गेंदबाजी में 9.5 ओवर में 73 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए।

इसके बाद बाएं 17 गेंदों में तीन चौके की मदद से 24 रन बनाए। उन्‍होंने जेमिमा के साथ चौथे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी करके भारत को मैच में बनाए रखा।भारतीय टीम की विकेटकीपर ऋचा घोष ने क्रंच समय में अपनी बल्लेबाजी का एक बार जलवा बिखेरा और 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्‍के की मदद से तेजतर्रार 26 रन बनाए। घोष के दो छक्‍के से भारत लक्ष्‍य के करीब जल्‍दी पहुंच पाया। सदरलैंड ने गार्थ के हाथों कैच आउट कराकर घोष की पारी का अंत किया।- ।भारतीय टीम की ऑलराउंडर अमनजोत कौर के बल्‍ले से विजयी चौका निकला। उन्‍होंने मोलिन्‍यूक्‍स की गेंद पर प्‍वाइंट के पास से चौका जमाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। अमनजोत ने 8 गेंदों में दो चौके की मदद से नाबाद 15 रन बनाए।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *