• June 5, 2026 4:48 am

भारतीय अर्थव्यवस्था ने फिर चौंकाया, तीसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी GDP

Share More

भारत की जीडीपी के तीसरी तिमाही के आंकड़े सामने आ गए हैं। अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 8.4% रहा। यानी भारत की जीडीपी अक्टूबर से दिसंबर महीने के बीच 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। यह सरकार के अनुमान से कहीं ज्यादा है। देश की आर्थिक

 भारत की जीडीपी के तीसरी तिमाही के आंकड़े सामने आ गए हैं। अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत का जीडीपी ग्रोथ रेट 8.4% रहा। यानी भारत की जीडीपी अक्टूबर से दिसंबर महीने के बीच 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। यह सरकार के अनुमान से कहीं ज्यादा है। देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए संशोधित अनुमान सात प्रतिशत की तुलना में अधिक है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 8.4 प्रतिशत रही है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4.3 प्रतिशत रही थी। जीडीपी वृद्धि एक निश्चित अवधि में वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य में वृद्धि को बताती है।

एनएसओ ने राष्ट्रीय खातों के अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में देश की वृद्धि दर 2023-24 में 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। इससे पहले, इस साल जनवरी में जारी पहले अग्रिम अनुमान में जीडीपी वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। एनएसओ ने 2022-23 के लिए जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को भी संशोधित कर सात प्रतिशत कर दिया है। पूर्व में इसके 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा गया था।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *