• June 8, 2026 3:51 am

घायल भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू को दिल्ली किया जा सकता है रेफर, संक्रमण फैलने की है आशंका

Share More

9 मई 2023 ! घायल भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू का परिवार आगे के इलाज के लिए उन्हें नेपाल से नई  दिल्ली ले जाने की योजना बना रहा है क्योंकि उनके शरीर में संक्रमण फैल रहा है।

अनुराग के चचेरे भाई सुधीर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि परिवार उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाने की योजना बना रहा है, लेकिन जब तक सभी इंतजाम नहीं हो जाते, तब तक कुछ नहीं कह सकते।

सेवन समिट ट्रेक के एक अधिकारी ने कहा, ‘उनका संक्रमण फैल गया है और आगे के इलाज की जरूरत है, इसलिए उन्हें जल्द ही दिल्ली ले जाया जाएगा।’

अधिकारी ने हालांकि कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि भारतीय पर्वतारोही को कब काठमांडू अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी और नई दिल्ली ले जाया जाएगा।

राजस्थान के किशनगढ़ निवासी मालू (34) शिविर तीन से उतरते समय करीब 6,000 मीटर की ऊंचाई से गिरने के बाद लापता हो गए थे। अन्नपूर्णा पर्वत दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

बचावकर्मियों की एक टीम द्वारा तीन दिनों की लगातार खोज के बाद 20 अप्रैल को उन्हें लगभग 6000 मीटर की ऊंचाई पर एक गहरी दरार में जीवित पाया गया था। उन्हें पोखरा के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया और फिर आगे के इलाज के लिए उन्हें काठमांडू ले जाया गया।

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *