10 मई 2022 | बस्तर का एक फनी वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आदिवासी बड़े ही अनोखे अंदाज में डांस कर रहे हैं। डांस का इनका निराला अंदाज अब लोगों के दिलों पर छा गया है। देशभर में क्रिकेट काफी पसंद किया जाता है और इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है, ऐसी खुमारी एक शादी के कार्यक्रम में भी देखने को मिली।
कोंडागांव में रहने वाले आदिवासी समुदायों के बीच हुए एक शादी समारोह में मोहल्ले के कुछ लड़कों ने गजब तरीके से डांस किया। आईपीएल के इन दीवानों ने डांस में क्रिकेट को जोड़ दिया। फनी डांस स्टेप निकल आए, जिसका वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है।
बस्तर के इन आदिवासी लड़कों की टोली ने राय रेला गीत पर डांस किया। धुमाल बाजे पर बतजे लोक गीत पर यह आदिवासी युवक बड़ी मस्ती से आईपीएल वाला डांस कर रहे थे। एक ने हवा में बल्ला घुमाया दूसरे ने कैच पकड़ा और तीसरे ने अंपायर के सामने डांस करते हुए आउट की अपील दे दी। अंपायर ने डांस करते हुए थर्ड अंपायर का इशारा कर दिया और यह सभी खूब मजे से झूम रहे थे।
पूरे प्रदेश में इस साल शादियां जोरों पर
बीते दो सालों में कोविड के गहरे असर की वजह से शादियों के कार्यक्रम पर असर पड़ा था। इस बार बस्तर समेत पूरे प्रदेश में शादियों के कार्यक्रम जोरों पर हैं। लेकर जून-जुलाई तक के महीने में 15 हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान है। इसकी वजह से बाजार को भी बूस्टर डोज मिलेगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र दोशी ने बताया कि कैट की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दो महीनों में शादियों की वजह से प्रदेश में 3 हजार करोड़ का कारोबार होगा।
Source ;- दैनिक भास्कर'”
