30 मई 2023 ! भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2,000 रुपये के नोट को चलन (2000 Note Withdrawal) से बाहर कर दिया है. 23 मई से देशभर के बैंकों में नोट जमा हो रहे हैं और बदले जा रहे हैं. लेकिन, लोग 2,000 रुपये के नोट को बदलवाने से ज्यादा अपने बैंक खाते में जमा कराने में लगे हैं. देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास ही हफ्ते भर में ही 14,000 करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 हजार रुपये वाले नोट जमा हुए हैं. वहीं, इसकी तुलना में बैंक से लोगों ने केवल 3,000 करोड़ रुपये मूल्य के नोट बदलवाए हैं. इससे साफ पता चलता है कि लोगों को जोर नोट जमा कराने पर ज्यादा है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने यह जानकारी दी है. गांधीनगर में एसबीआई फॉरेन करेंसी बॉड लिस्टिंग समारोह के बाद खारा ने बताया, “करीब 14,000 करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के नोट बैंक में जमा हुए हैं. वहीं, बैंक ब्रांचों से 3,000 करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के करंसी नोट बदलवाए गए हैं.” हालांकि, अभी दूसरे किसी बैंक ने जमा हुए और बदलवाए गए नोटों का आंकड़ा जारी नहीं किया है. लेकिन देश के सबसे बड़े बैंक में आए नोटों से पता चलता है कि लोगों का रुझान नोट जमा कराने में ही ज्यादा है.
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा करने के साथ ही कहा था कि इन नोटों केा 30 सितंबर तक बैंकों जमा कराया और बदलवाया जा सकता है. 23 मई से यह काम चालू है. किसी भी बैंक ब्रांच में 2,000 रुपये का नोट बदलवाया जा सकता है. एक बार में केवल 10 नोट ही बदले जा रहे हैं. बैंक खाते में 2,000 रुपये के नोट जमा कराने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है.
सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”
