अक्टूबर 23 2023 ! IDF के प्रवक्ता रियर एडमिरल हगारी ने शनिवार को कहा कि हमास आतंकवादी समूह की तरफ से 7 अक्टूबर के नरसंहार के बाद से IDF को हरदीम से 2,000 से अधिक एप्लिकेशन मिले हैं. इस दौरान लगभग 150 हरदीम तेल हाशोमर के भर्ती कार्यालय में पहुंचे है. इनकी उम्र 26-39 साल की है.
हमास का कहना है कि रात भर गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 60 फलस्तीनी मारे गए. फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं. गाजा में अधिकारियों के अनुसार 7 अक्टूबर से अब तक गाजा में 4,650 से अधिक लोग मारे गए हैं.
फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (PRCS) ने गाजा के अल-कुद्स अस्पताल के आसपास इजरायली हवाई हमलों के फुटेज जारी किए हैं. फलस्तीनी मीडिया ने पहले रिपोर्ट दी थी कि इज़रायली जेट विमानों ने रविवार को अल-शिफ़ा और अल-कुद्स अस्पतालों के आसपास को निशाना बनाया. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सोमवार तड़के जारी किए गए फुटेज में कम से कम दो विस्फोटों की आवाज सुनाई दी,जिसमें लोग इधर-उधर भागते हुए दिखाई दिए.
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन इजरायल पर जमीनी युद्ध में देरी करने का दबाव डाल रहे हैं. अमेरिका चाहता है कि उनके आर्मी से जुड़े हथियार युद्ध क्षेत्र में पहुंचने चाहिए. इसके अलावा हमास से अमेरिकी नागरिकों को रिहा करने का वक्त मिलना चाहिए. आपको बता दें कि शुक्रवार को हमास ने दो अमेरिकियों को रिहा कर दिया है.
फलस्तीनियों अधिकारियों और मीडिया के अनुसार, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों को निशाना बनाकर इज़रायली छापे सुबह से जारी हैं और रविवार से दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है. फलस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वफ़ा ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे (7:00 GMT) जारी एक रिपोर्ट में कहा कि उस समय कब्जे वाले क्षेत्र में गाजा के 40 मजदूरों सहित कम से कम 120 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था.
सोर्स :-“ABP न्यूज़“
