• April 28, 2024 6:29 pm

वनवासियों के उत्थान को समर्पित थे जगदेव राम उराव

ByPrompt Times

Jul 17, 2020
वनवासियों के उत्थान को समर्पित थे जगदेव राम उराव

रायपुरवनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उराव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिये जशपुर में आम जन शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा वनवासियों के उत्थान के लिए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।स्व.जगदेव राम उराव हम सबके स्मृतियों में हमेशा रहेंगे।अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि हमने  जगदेव उराव के रूप में समाज के सच्चे मार्गदर्शक को खोया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम जी का समूचा जीवन मानव कल्याण  के लिए समर्पित रहा है।उनके अधुरे कार्यों को समाज की तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का हमें आज संकल्प लेना होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार साय, सांसद श्रीमती गोमती साय, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप प्रताप सिंह, प्रदेश  संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता,कृष्णा राय, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रबल सिंह जूदेव सहित बड़ी संख्या में आम जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *