जम्मू संभाग के विजयपुर में पार्षद एवं कांग्रेस नेता राजन शर्मा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सीबीएसई 12 वीं कक्षा में अच्छे अंक लेने वाले क्षेत्र के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पार्षद ने 95 प्रतिशत अंक लेने वाली मुस्कान चौधरी पुत्री कुलबीर चौधरी का मुंह मीठा कराया और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने रामगढ़ में कार्यक्रम आयोजित कर सीबीएसई की 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। गंगा ने सिमरन कौर पुत्री लखविंदर सिंह, हरमिंदर कौर पुत्री आईपी सिंह (थाना प्रभारी रामगढ़ ) और मदनीप कौर पुत्री अमृतपाल सिंह को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल रामगढ़ अध्यक्ष शमशेर सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह रामगढ़ के वह नगीने हैं, जिन्होंने आगे जाकर डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सर्विस आदि में काम करना है। हम सबका फर्ज बनता है कि रामगढ़ के सितारों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित करें।
रोहित का सपना इंजीनियर बनने का
सीबीएसई की दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अच्छे अंक लेने वाले विद्यार्थियों में खुशी है। वही छन्नी मन्हासा के रोहित ने अच्छे नंबर लेने पर परिवार के सदस्यों द्वारा मुंह मीठा करवाया गया। रोहित ने बताया कि दसवीं के बाद इंजीनियर की पढ़ाई कर के देश की सेवा करना चाहता हूं।
बेटी की सफलता पर परिवार खुश
10 वीं सीबीएसई की परीक्षा में अच्छे अंक लेने वाले विद्यार्थियों में काफी है। दिव्यानी सलाथिया पुत्री रणधीर सिंह सलाथिया ने 94 प्रतिशत अंक लेकर परिजनों और गांव का नाम रोशन किया। रणधीर सिंह सलाथिया ने बताया कहा कि बेटी की सफलता पर परिवार बहुत खुश है। क्योंकि हर मां बाप का सपना होता है कि बच्चे अच्छा पढ़ें और देश की सेवा करें।
