• June 26, 2024 10:38 am

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

06 अप्रैल 2023 |  झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को चेन्नई में निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा कि आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। वे 56 साल के थे।

हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *