• June 7, 2026 5:30 pm

बीटीआई ग्राउंड में रात 12 बजे केक काट कर मनाया झूलेलाल का जन्मोत्सव, आज निकलेगी शोभायात्रा

Share More

23 मार्च 2023 |  बीटीआई ग्राउंड में चेट्रीचंड्र महोत्सव पर चंड्रजी रात मेले का बुधवार को आयोजन किया गया। इसमें रात 12 बजे केक काट कर भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव मनाया गया। गुरुवार को शाम में लाखेनगर से झूलेलाल की शोभायात्रा निकलेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि के रूप में रायपुर नगर निगम के महापौर ऐजाज ढेबर पहुंचे।

सिंधी समाज की ओर से पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी और छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के चेयरमैन रमेश मिर्घानी ने समाज के भवन के लिए 5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध कर सीएम के नाम का ज्ञापन मेयर को सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल की आरती के साथ शुरू हुई। मंजू आसुदानी के भजनों पर लोग झूमने लगे। इस अवसर पर शदाणी दरबार के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल, गोदड़ीवाला धाम की महंत मीरा अम्मा, लालचंद गुलवानी, डॉ. भीमनदास बजाज, झमंदास आठवानी और गोदड़ी वाला धाम के सेवादारी पवन प्रीतवानी मौजूद थे।

जयस्तंभ चौक में रहेंगी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी

चेट्रीचंड्र के मौके पर गुरुवार को लाखेनगर के निरंकारी भवन से शाम 4 बजे भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा शुरू होगी। इससे पहले दोपहर 12 बजे बाहराणा साहब की पूजा होगी। हिंद स्पोर्टिंग मैदान में 15 हजार लोगों के लिए भंडारा होगा। सिंधी साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक अमित चिमनानी, महेश पृथवानी, दीपक कृपलानी और दिनेश आछवानी ने जानकारी दी ।

इधर सिंधी कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद कुकरेजा ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी जयस्तंभ चौक रायपुर में चेट्रीचंड्र की शोभा यात्रा पर स्वागत करेंगी। वहां सिंधी एकेडमी अध्यक्ष राम गिडलानी, सदस्य अमर गिदवानी, सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, अजीत कुकरेजा, रवि ग्वालानी मौजूद रहेंगे।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *